Advertisement
Advertisements

DA Hike in March : महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का ऐलान कल, सैलरी में होगा बड़ा इजाफा

Advertisements

DA Hike in March : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार हर साल होली से पहले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ौतरी का ऐलान करती आई है, और इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। सरकार की ओर से इस संबंध में एक बड़ा अपडेट आया है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी होने वाली है।

सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते को संशोधित करती है—पहला संशोधन जनवरी से और दूसरा जुलाई से प्रभावी होता है। जनवरी में महंगाई भत्ते के संशोधन का ऐलान आमतौर पर मार्च में, और जुलाई के संशोधन का ऐलान अक्टूबर में किया जाता है।

Advertisements

5 मार्च, बुधवार को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का ऐलान होने की संभावना है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होनी है, और इसमें महंगाई भत्ते को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

Also Read:
Cibil Score Mistakes Cibil Score Mistakes: सिबिल स्कोर खराब करने वाली 5 बड़ी गलतियां, जानें कैसे बचें

एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ

इस फैसले से केंद्र सरकार के लगभग एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। हर संशोधन के साथ DA में वृद्धि होती है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होती है।

Advertisements

अक्टूबर 2024 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अंतिम बार महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। यह 1 जुलाई 2024 से प्रभावी हुआ था। पिछली बार DA में 3% की बढ़ौतरी हुई थी, जिससे यह 50% से बढ़कर 53% हो गया था। इस बार भी 3-4% की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

सरकार इस बार DA में 3-4% की वृद्धि कर सकती है, जिससे लेवल-1 के केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 540-720 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगी।

Advertisements
Also Read:
BSNL 2GB Daily Data BSNL 2GB Daily Data: BSNL ने पेश किया सबसे सस्ता 2GB डेली डेटा प्लान, जानें कीमत और फायदे

DA बढ़ने से सैलरी में कितना इजाफा होगा?

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 53% महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो बढ़कर 56-57% हो सकता है। न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये होने के कारण, महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद सैलरी 9,540 रुपये प्रति माह से बढ़कर 10,080-10,260 रुपये प्रति माह हो सकती है।

DA संशोधन कैसे होता है?

महंगाई भत्ते में संशोधन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों पर आधारित होता है। हर छह महीने के औसत आंकड़ों के आधार पर DA को संशोधित किया जाता है। जुलाई से दिसंबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, महंगाई दर 55.99% तक हो सकती है।

Advertisements

Also Read:
BSNL Recharge Plan BSNL Recharge Plan: BSNL ने लॉन्च किया सस्ता रिचार्ज प्लान, मिलेगा 14 महीने की लंबी वैधता

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। हम इसकी पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते, कृपया आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें।

Leave a Comment

Whatsapp Group